बरामदे में सो रही महिला की गोली मार कर हत्या, कातिल फरार, मुदकमा दर्ज

January 15, 2018 3:51 PM0 commentsViews: 1264
Share news

अजीत सिंह

हत्या के बाद मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते सपा नेता उग्रसेन सिंह

सिद्धार्थनगर । जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम बूढापार में रविवार की रात एक महिला की सनसीखेज तरीके से गोली मार कर हत्या कर दी गई।  45  वर्षीया मृतका का नाम निर्मला पत्नी घरभरन बताया जाता है। गोली मारने के बाद हत्यारे वहां से फरार होने में कामयाब रहे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि बुजुर्ग निर्मला खाना खाकर रात में  घर के बरामदे में सोई हुई थी। अधी रात के आस पास हत्यारे वहां पहुंचे और उसे गोली मार कर चलते बने। गोली उसके सीने में लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली मारने के बाद हत्यारे फरार हो गये।  घर के अंदर सोये परिजनों को इसका पता तक न चल सका।

घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जागने हुई।  घर में कोहराम मच गया।तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश का कब्जे में ले लिया। इस बारे में निर्मला के परिजनों ने गांव के ही एक परिवार के बाप बेटे के खिलाफ हत्या की तहररीर दी है। दोनों गांव से फरार है।  परिजनों ने कत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया है।

घटना की खबर पाकर  सोमवार सुबह सपा नेता उग्रसेन सिेह ने मृतका के घर पहूंच कर परिजनों से मुलाकता दी और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि वह हत्यारों की शीघ्र गिफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनायेंगे।  फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वैसे गांव में चर्चा है कि हत्या का करण कुछ और भी सकता है। क्योंकि यह रंजिश दस वर्ष पूर्व की है। इसलिए उसके आधार पर हत्या की बात पचती नहीं। चिल्हिया थाने की पुलिस इसे भी नजर में रख्रते हुए तफ्शीश में जुटी हुई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक लाश का पास्टमार्टम किया जा रहा था।

 

 

 

Leave a Reply