डुमरियागंज में सभी दिग्गजों के गांव आरक्षित, सिर्फ महिलाएं आजमा सकेंगी किस्मत

September 26, 2015 5:53 PM0 commentsViews: 305
Share news

नजीर मलिक

chunaw fotoडुमरियागंज की सियासत में भरपूर दखल रखने वाले सभी सियासतदानों के साथ अन्य क्षेत्रों के हस्तियों की ग्राम सभाएं आरक्षित हो गई हैं। इससे उनकी गंवई राजनीति के समीकरण गड़ब़बड़ा गये हैं।

इस ब्लाक के ग्राम कादिराबाद, बिथरिया, बयारा व हल्लौर को महिलाओं के लिए रिजर्व किया है। यह क्रमशः विधायक कमाल यूसुफ, बसपा नेता सैयदा मलिक, पूर्व मंत्री स्व काजी जलीज अब्बासी व सपा के वरिष्ठ नेता अफसर अहमद रिजवी व प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष ताकीव रिजवी के गांव है।

इसी प्रकार पीपा नेता जाबिर सेठ का गांव चौकनियां, एतिहासिक गांव भारत भारी, गुजरात फेम जाहिरा शेख का गांव भग्गोभार के साथ अनेक नेताओं के गांव परसपुर, औसान कुइयां, भटंगवा सिकहरा, परसा हुसैन धनखरपुर बनगवा को भी महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है।

अन्य प्रमुख गांवों में बढया भोलानाथ, तेनुहार कठौतिया एससी महिला के लिए, , सोनखर, गौहनियां राज, असनहरा, अंदुआ, अगया, बसडिलिया, जबजौवा, खोरिया शिवबख्श, ककरा पोखर, अमौना तिवारी, को ओेबीसी महिला के लिए रिजर्व किया गया है।

पिछड़ा वर्ग के लिए समड़ा, पिपरा रामलाल अरनी, पुरैना, भानपुर रानी तुरकौलिया तिवारी, चकचई मिश्रौलिया, लोहरौली, बेवा जियाउदृदीन, बिलवट ग्राम पंचायतों को रिजर्व किया गया है।

ग्राम पंचायम बहेरिया, खेरिया रधवीर सोनहटी रंगरेजपुर, तिलगड़िया, महतिनियां, भुइगांवा, बेवा मुस्तफा परसा जमाल, परसा इमाद औराताल, जिमड़ी पोखरा काजी, कठौतिया आलम, अल्लापुर आदि गांवों को अनारक्षित घोषित किया गया है।

Leave a Reply