ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर की जयंती मनी, श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

May 29, 2020 12:38 PM0 commentsViews: 128
Share news

सग़ीर ए ख़ाकसार

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज स्थित नगर पंचायत  सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक  स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की 32वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात कर  उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया।उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा हुई। स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हैं उपजिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभुवन प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट रहना चाहिए तभी सार्थक परिणाम मिलता है। राष्ट्रपति दुआरा सम्मानित शिक्षक अष्टभुजा पाण्डेय, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष  बलराम त्रिपाठी, तहसील संरक्षक ठाकुर प्रसाद मिश्रा,मौलाना आज़ाद डिग्री कॉलेज के प्रो. डॉ. एखलाक अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता  घिसियावन यादव, थानाध्यक्ष डुमरियागंज कृष्ण देव सिंह आदि ने भी संबोधन किया।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिपाठी ने तथा अध्यक्षता ग्रापए डुमरियागंज के तहसील अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने किया।सोशल डिस्टेंस का कार्यक्रम में पूरा ख्याल रखा गया।इस दौरान महामंत्री रविन्दर गुप्ता, संप्रेक्षक राजेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष आफताब आलम, मेंहदी रिज़्वी, काज़ी रहमतुल्लाह, असगर जमील, जामिन रिज़्वी,राजीव कुमार, राजेश यादव, मो0 ताहिर, मो0 नसीम, फरीद काज़ी, राकेश यादव, मनोज शुक्ला, रमाकान्त त्रिपाठी, इन्तेज़ार हैदर, अनुराग श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव आदि  मौजूद रहे।

Leave a Reply