बढ़नी के होली मिलन समारोह में वक्ताओं ने विकास के लिए सामाजिक सद्भाव को जरूरी बताया

March 5, 2018 2:32 PM0 commentsViews: 330
Share news

अजीत सिंह

 बढ़नी, सिद्धार्थनगर। नेपाल बार्डर से सटे जिले की नगर पंचायत बढ़नी  में आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए लुम्बिनी (नेपाल) के विधायक फखरुद्दीन साहब ने कहा है कि त्यौहार का सामाजिक जीवन में बड़ा महत्व है। एक समुदाय द्धारा दूसरे समुदाय के पर्वों त्यौहारों में भाग लेकर कौमी एकता की डोर को मजबूत बनाया जा सकता है। होली प्रेम का अद्भुत त्यौहार है।

विधायक फखरुद्दीन ने कहा कि होली के त्यौहार में गले मिल कर लोग सालों की दुश्मनी पल में मिटा देते हैं। ऐसा ही त्यौहार ईदुल फितर भी है। दोनों ही त्यौहार ंति, अमन और भाईचारा के प्रतीक है। उन्होंने अपील किया कि भारत में सभी समाजों को एक दूसरे के त्यौहारों में जम कर भागीदारी करनी चाहिए।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अध्यक्ष निसार बागी ने कहा कि  उन्हें खुशी है कि नगर के विकास और सद्दभाव के लिकाम करने की जिम्मेदारी उनके सर है और उन्हें खुशी है कि वह इस दिशा में कुछ काम कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि आज के बिगड़ते माहौल में भाईचारे की सख्त जरूरत है। हम लोग एक दूसरे के त्यौहारों में भाग लेकर सद्भावना बढ़ा सकते हैं।

निसार बागी ने कहा कि नगर के सद्भावना की डोर जितनी मजबूत होगी, विकास की गति उतनी ही तेज होगी। इसलिए लोगों को सद्भावना और अमेन के लिए कोशश करती रहनह होगी। अंत में उन्होंने लोगो को होली की मुबारकबाद भी दिया है।

समारोह में लोगों को जलपान भी कराया गया और नगर को साफ रखने में सहसोग की अपील भी गई। समारोह में पचपेड़वा के चेयरमैन जनाब मंज़ूर आलम खान, साजिद खान, राजू शाही,और नेपाली फ़िल्म अभिनेता श्याम मिश्रा  आदि हाजिर रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार सगीर ए खाकसार ने किया।

 

 

Leave a Reply