सुलखान सिंह की जगह आईपीएस ओपी सिंह होंगे यूपी के नये डीजीपी

December 31, 2017 2:28 PM0 commentsViews: 510
Share news

एस. दीक्षित

लखनऊ। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सूबे के नये डीजीपी पद पर आईपीएस ओम प्रकाश सिंह  के नाम का मान्यता दी है। ओपी सिंह डीजीपी सुलखान सिंह की जगह लेंगे। सुलखान सिंह आज रिटायर हो गये हैं। नये डीजीपी ओ पी सिंह के चार्ज ग्रहण करने तक एडीजी एलओ आनंद कुमार  काम काज देखेंगे। ओपी सिंह दो दिन बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे

1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह सीआईएएफ में चेन्नई में तैनात हैं। उन्हें चेन्नई से बुलाया गया है। वह दो दिन बाद चार्ज ग्रहण करेंगे। वह मूलतः बिहार के निवासी हैं और उन्हें अपराध नियंत्रण का अच्छा अनुभव भी है। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

Leave a Reply