इटवा तहसील मुख्यालय पर 27 को होगा सपा का सरकार विरोधी आंदोलन

January 25, 2018 11:27 AM0 commentsViews: 761
Share news

अनीस खान

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत 27 जनवरी को  दिन में 11:00 बजे इटवा तहसील पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन होगा। इसी के साथ  विशाल जनसभा भी होगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में  जनसभा का मुख्य उद्देश सरकार द्धारा किसानों की उपेक्षा के खिलाफ जनता को जागरूक करना होगा। जिले में सबसे ज्यादा धोखा बाड़ राहत के नाम पर किसानों के साथ किया गया है।

समाजवादी पार्टी  के प्रवक्ता ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश के 55 लाख गरीब महिलाओं की समाजवादी पेंशन छीन ली गई। शादी अनुदान जो लड़कियों के शादी में आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में कन्या दान दिया जाता था, को भी छीनने का काम किया जा रहा है।

इस सरकार की कथनी और करनी में इतना अंतर है जो जनता देख रही है।प्रचंड बहुमत सरकार बनने के बाद लगातार बिजली बिल में बढ़ोतरी इन्होंने किया है समाजवादी सरकार में किसानों को मुफ्त सिंचाई योजना दी गई थी।  आज यह दशा है सभी नहरे सुखी हुई है और समय से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे किसान बड़े पैमाने पर परेशान हैं

प्रवक्ता के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।पूरे प्रदेश में जंगलराज जैसा माहौल बना हुआ है। गुंडे माफिया भय मुक्त हैं आम जनमानस असुरक्षित महसूस कर रहा है। पूर्व विधायक के लड़के की हत्या वर्तमान सरकार के मंत्री के समधी की हत्या की जा रही है। कुल मिला कर यह पूरी तरह से यह सरकार विफल हो चुकी है। इसके विरोध के लिए आयोजित कार्यक्रम में सबकी भागीदारी जरूरी है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply