मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा पं. जी का सपना था समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास, भजपा करेगी पूरा

September 25, 2017 5:58 PM0 commentsViews: 255
Share news


अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पं. दीन दयाल उपाध्याय का सपाना था कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की डोर पहंुचे। भाजपा सरकार इसके लिये कटिबद्ध है। इसी क्रम में शासन के निर्देषानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष-2017 के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट भवन परिसर के सामने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त पर आधारित चित्र प्रदर्षनी लगायी गयी। जिसका आयेजन जिला एकी कीरण समिति ने किया। प्रदर्षनी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया।

मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि देश आजाद होने के बाद बहुत प्रगति किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि देश के अन्दर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सफलता मिलना चाहिए, उनके विचार अत्यन्त ही अनुकरणीय है। वे किसी के प्रति कोई भेद-भाव नहीं रखते थे। हम सभी लोगों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा बतााये गये रास्ते पर चलकर उसका अनुसरण करना होगा तब जाकर उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उनके विचार अत्यन्त महत्वपूर्ण थे। उन्न्होने एकात्मवाद जिसमें मानव एकात्म समष्टियों का एक साथ प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखता है। जिलाधिकारी श्री कुणाल सिल्कू द्वारा मा0 मंत्री जी व समस्त उपस्थित जन को आभार ज्ञापित किया व अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम पर संक्षिप्त प्रकाष मुख्य विकास अधिकारी  अनिल कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत दल श्रीमंत क्षेत्रीय लोकगीत एण्ड पार्टी, पुरवाई लोकगीत एण्ड पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस के अवसर पर लोकगीत के माध्यम सेे शासन की जन कल्याणकारी याोजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्य्रक्र्रम का संचालन सिद्धार्थषंकर पाण्डेय द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गुरू प्रसाद गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 राज बहादुर मौर्य, जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/प्र0 जिला सूचना अधिकारी आषुतोष पाण्डेय ,अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेष कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर सहित सांसद प्रतिनिधि राजमणि पाण्डेय, समस्त जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी , जनमानस ,षिक्षक व एन0सी0सी0 कैेडेट््स आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply