भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की पार्टी, करती है देशहित में काम- डा. चंद्रेश

December 13, 2018 1:18 PM0 commentsViews: 305
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। “कमल संदेश यात्रा” के अंतिम चरण में भाजपा नेता डा. चन्द्रेश उपाध्याय इस बार यात्रा बांसी विधानसभा के कछार क्षेत्र में निकाला। पद यात्रा  लगभग 6 किलो मीटर की थी। यात्रा के दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा ने हमेशा देशहित में काम किया है। अन्य पार्टियां जातिगत राजनीति और भेदभाव की भावना फैलाती हैं जिससे देश की जनता कभी कभी गलत निर्णय ले लेती है। हमें इन्हीं गलत भावनाओं को निकालने की जरूरत है।

डा. चंद्रेश कमल संदेश पद यात्रा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बांसी विधानसभा के कछार क्षेत्र के भवारी, अजमागढ़ इलाके के कई गाँवों मे गये और भाजपा के योगी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के बारे मे जनता को बताकर जागरुक किया। कहा कि गाँव मे बने “इज्जत घर” शौचालय प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता में है। मोदी जी का ध्येय है कि  जो कुछ भी आम जनमानस की सुविधाएँ मुहैया हो पाये वो पहले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़़क योजना के द्वारा ही हर गाँव शहर से जुड़ पाये है।

आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी विश्व की सबसे ज्यादा जन कल्याणकारी योजनायें है जिसके के लाभार्थी आर्थिक रुप से कमजोर लोग ही हैं। पांच लाख रुपए की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना जिसमें मरीज को नि:शुल्क उपचार किसी भी अस्पताल मे मिलता हो, ऐसी योजना सिर्फ़ भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार ही बनाई है, जिसमें लाभार्थी समाज के हर वर्ग से होता है। बिना किसी भेदभाव के।

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम  के बारे मे पूंछने पर उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह और छत्तीसगढ़ के रमन सिंह की सरकारों ने विगत 15 वर्षों से अपने प्रदेशों मे जो काम किया है वह अपने आप मे भगीरथ प्रयास है। मध्यप्रदेश में जहाँ पिछ्ली सरकारों ने सिर्फ़  गड्ढे ही गड्ढे छोड़े, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी। उस प्रदेश को सबसे अग्रणी प्रदेशों की पंक्ति मे खड़ा किया, पर्यटन केंद्र के रुप मे विकसित किया।

छतीसगढ़ जो की नक्सलवाद से ग्रस्त था वहाँ विकास के उच्च मापदंड स्थापित किए। नया रायपुर जैसा शहर बसाया, उद्योग के बेहतर अवसर दिये। वनवासी और आदिवासियों के लिये जितना काम किया। वह सिर्फ़ भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

हमारी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली पार्टी हैं। हम जनादेश का सम्मान करते हैं और शिरोधार्य करते है किसी पे आरोप नही लगाते। जनता की हमसे अपेक्षाएं किसी भी अन्य पार्टी से ज्यादा होतीं है और हम उन्हे पूरा करने का प्रयास करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पार्टी और देश हित मे अनवरत काम किया है और वो करता रहेगा।

पदयात्रा के दौरान सुभाषचंद्र त्रिपाठी सेक्टर प्रमुख भाजपा, भुवनेश्वर शर्मा क्षेत्रीय सह संयोजक, ग्राम प्रधान रामसेवक, सोनू यादव, शालिक राम त्रिपाठी, गोरख लाल श्रीवास्तव बूथ प्रमुख भाजपा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, रविन्द्र यादव, सुभाष लाल श्रीवास्तव, अगनू यादव, शेष राम यादव, बलवन्त शाहनी, प्रेम सागर, पारस नाथ, चन्द्र भान चौबे आदि कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या मे उपस्थित रहे ।

Leave a Reply