हिन्दू समाज पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी को लखनऊ पुलिस ने लिया हिरासत में

December 3, 2018 3:54 PM0 commentsViews: 699
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। आगामी 6 दिसम्बर को रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण हेतु धर्मसभा के आयोजन करने हेतु हिन्दू सामाज पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष कामलेश तिवारी को लखनऊ पुलिस ने उनको सुबह चार बजे हिरासत में ले लिया है। जिससे उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है।

हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अक्षय तिवारी ने जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में लिखा है कि पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष व लखनऊ लोकसभा से भावी प्रत्याशी कमलेश तिवारी को उनके कैसरबाग स्थित आवास से लखनऊ पुलिस ने  अकारण हिरासत में ले लिया है।

श्री तिवारी द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिये आगामी 6 दिसम्बर को धर्मसभा का आयोजन किया गया था जिसकी तैयारी चल रही थी। पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर अनावश्यक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे हिन्दू समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। ऐसी स्थिति में श्री तिवारी को तत्काल रिहा किया जाय।

ज्ञापन पर दीपक कौशल, सुनील साहनी, अतुल गुप्ता, सुरेंद्र यादव, पंकज कौशल, गुड्डू कौशन, सनी चौधरी, संतोष कौशल, विनीत, अभिषेक, रोहित वर्मा ने हस्ताक्षर कर कमलेश तिवारी को बिना शर्त रिहा किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply