चिनकू यादव का पलटवार, कमलेश ने थामा सपा का दामन, डुमरियागंज के भाजपाई खेमे में सन्नाटा

October 11, 2015 9:24 AM0 commentsViews: 480
Share news

नजीर मलिक

CHNKU222भाजपा नेता कमलेश चौरसिया ने कल सपा का दामन थाम कर भाजपा को करारा झटका दिया है। कमलेश ने सपा नेता चिनकू यादव के पिता के समर्थन में पर्चा वापस लेकर भाजपाइयों की बोलती बंद कर दी है।
कमलेश चौरसिया ने सपा नेता राम कुमार उर्फ चिनकू यादव के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने चिनकू यादव के पिता मिठृठू यादव के समर्थन में पर्चा वापस लिया है। इसके बाद चिनकू यादव के पिता मिठृठू यादव का बीडीसी बनने का रास्ता साफ हो गया है। बीडीसी बनने के बाद उनका ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ना तय है।
कमलेश के इस कदम से भाजपाई खेमे में सन्नाटा छाया हुआ है। तीन दिन पहले भाजपा नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेंस कर चिनकू यादव और सपा सरकार पर गंभीर आरोप लगााये थे। नेताओं ने डुमरियागंज में जंगलराज होने तक की बात कही थी। लेकिन कमलेश के सपा में जाने से उन्हें सांप सूंघ गया है।
सपा नेता व पूर्व जिला महामंत्री अफसर रिजवी के मुताबिक लोकतंत्र में सब को बोलने का अधिकार है, लेकिन कमलेश के समर्थन ने अर्नगल प्रलाप करने वाले भाजपाइयों की जुबान बंद कर दी हैं।
याद रहे कि चिनकू यादव वर्तमान में उुमरियागंज के कदृदारवर सपा नेता में शुमार हो गये है। उनकी बढती ताकत से कई राजनीतिक दल उनकी घेराबंदी में लगे हैं।
हाल में कमलेश के पिता के माध्यम से भाजपा नेताओं ने चिनकू यादव पर कई आरोप लगवाये थे। गोरखपुर से आकर भाजपा के क्षेत्रीय अघ्यक्ष ने भी कई गंभीर आरोप लगाये थे, मगर कमलेश ने सबके सामने आकर भाजपा की बोलती बंद कर दी है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी इस घटना से खुद सकते में हैं। कपिलवस्तु पोस्ट से उन्होंने बातचीत में कहा िकवह खुद आश्चर्य में हैं कि यह सब कैसे हुआ? उन्होंने कमलेश के पाला बदल को षर्मनाक बताया, लेकिन साथ में यह भी कहा कि चिनकू यादव जोर जबरदस्ती की राजनीति कर रहे हैं।

Leave a Reply