देश को खुशहाल बना रहे हैं प्रधानमंत्री, विपक्षी कर रहे प्रलाप- कन्हैया पासवान

August 27, 2015 7:32 PM0 commentsViews: 116
Share news

एम सोनू फारूक

KANAHIYA PASWANभारतीय जनता युवा मोर्चा सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को खुशहाल बनाने में जुटे हैं। उनकी अगुवाई में विदेशों में भारत की नई तस्वीर बनी है, जबकि विपक्षी उनकी कामयाबी की तारीफ के बजायें अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

गुरुवार को एक बयान में युवा मोर्चा अध्यक्ष पासवान ने कहा कि मोदी ने दिखा दिया है, कि वह जो कहते हैं, वहीं करते हैं। विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कि कांग्रेस, सपा व बसपा के पास कोई मुददा नहीं है। कांग्रेस ने मानसून सत्र में संसद को नहीं चलने दिया। इससे जनहित के कई प्रस्ताव अधर में पड़ गये। सपा व बसपा समेत तमाम दलों ने कांग्रेस का साथ देकर जनता की पीठ में छुरा घोंपा है। इसके लिए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय भी अब मोदी का मुरीद हो चुका है। मोदी ने उनके मन में सुरक्षा का जो विश्वास जगाया है, उसे कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल में नहीं कर पायी। जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के वोट से कांग्रेस ने दिल्ली में लगभग पाच दशक तक शासन किया। पासवान ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर युवा मोर्चा पूरी तरह से सजग है और पार्टी हाईकमान जैसा भी निर्देश देगी, उस पर अमल किया जायेगा।

Tags:

Leave a Reply