कांग्रेस के मशहूर अली ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुंबई में की बैठक

September 25, 2018 11:29 AM0 commentsViews: 486
Share news

 

 

 

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। प्रदेश उपाध्यक्ष आर टी आई विभाग कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के मशहूर अली ने 60 लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज के वरिष्ठ कांग्रेसी स्वतन्त्रा सेनानी के पुत्र फरीद नूरुल्लाह खान एंव छेत्र वासियों के साथ मुंबई के रे रोड पर 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे एक बैठक की।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मशहूर अली ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोगों से अपील की। मशहूर अली ने देश में हो रहे मोदी सरकार पर भ्रस्टाचार, महगाई, बेरोजगारी, राफेल घोटाला और पेट्रोल के बढ़ते दामों के बारे में लोगों को अवगत कराया और कहा कि मोदी सरकार जनता की जेब पर डाका डालने पर तुली हुई है।

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी व  स्वतन्त्रा सेनानी के पुत्र फरीद नूरुल्लाह खान, इसरार अहमद, अकबर अली, सगीर खान , राम बरन वर्मा, संदीप गुप्ता, नन्द किशोर मिश्रा, धनराज कुमार गौतम, फ़िरोज़ अहमद खान, अनिल सिंघ, ज़िक्रुँल्लाह खान, नजरुद्दीन, सफीउल्लाह खान, सुलेमान, मोहम्मद अरमान,  फ़िरोज़ खान, सादाब खान, इंद्रजीत यादव, सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply