केन्द्र सरकार पर बरसे लोहिया वाहिनी कार्यकर्ता

September 9, 2015 5:01 PM0 commentsViews: 106
Share news

bbbbb
सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय पर हुई लोहिया वाहिनी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र की नीतियां जनविरोधी है और यहीं कारण है कि महंगाई बढ़ रही है।

बुधवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष अग्रहरि ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश को बजट देने में कंजूसी बरत रही है। केन्द्र की अड़गेबाजी से कई योजनाएं लटक गयी है। केन्द्र महंगाई पर काबू करने में पूरी तरह से फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी बयानबाज नेता बताते हुए कहा कि जनता अब उनकी हकीकत जान चुकी है।
जीशान लारी ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार ने समाज के सभी वर्गो का ख्याल रखा है। यहीं कारण है कि उसकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को फिर बहुमत मिलेगा।

इस अवसर पर अयोध्या साहू, कमलेश दूबे, सत्यानंद सिंह, मो जफर, इरफान खान, ओम प्रकाश सिंह, संदीप जायसवाल, शराफुददीन, महेन्द्र यादव, मंजूर महताब आलम, चन्द्रशेखर प्रजापति, कमरुददीन, शंभू जायसवाल, सिराज, सरजू प्रसाद जायसवाल, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply