मायावती से टकराने से डर रही बीजेपी, मौर्या डिप्टी सीएम पद से देंगे इस्तीफ़ा, केंद्र में भेजने की तैयारी –

July 24, 2017 3:06 PM0 commentsViews: 1577
Share news

एस. दीक्षित

लखनऊ। राज्यसभा से मायावती के इस्तीफे और फूलपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव में लड़ने की अटकलों के बीच भाजपा में मंथन चल रहा है। अंग्रेजी न्यूज़ वेबसाइट इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार,भाजपा फूलपुर लोकसभा से केशव प्रसाद मौर्या का इस्तीफ़ा नही कराएगी। आमख्याल है कि वह मायावती से डर रही है।

भाजपा के रणनीतिकारों ने फिलहाल इस सीट से उपचुनाव को टालने की रणनीति बनाई है। केशव प्रसाद मौर्या के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिलवाने को करीब करीब तय कर लिया है। बदले में केशव प्रसाद मौर्या को केंद्र में किसी अहम मंत्रालय की दी जाएगी। इससे यूपी में योगी के समानांतर सरकार चलाने के आरोंपों से भी केन्द्र को छूटकारा मिल जायेगा।

जानिए क्यों फूलपुर लोकसभा उपचुनाव भाजपा टालना चाह रही है?

ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में है कि मायावती फूलपुर लोकसभा उपचुनाव खुद लड़ने की तयारी कर रही हैं। मायावती की उम्मीदवारी को सपा और कांग्रेस भी समर्थन दे रही है। (सपा-बसपा और कांग्रेस) महागठबंधन के लिए फूलपुर लोकसभा उपचुनाव का गणित बिलकुल मुफीद है। भाजपा को डर है अगर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी हार जाती है, तो फिर 2019 के आम लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के लिए माहौल बन सकता है, वहीं इस सीट पर एकजुट विपक्ष के सामने भाजपा को हार की आशंका हो रही है। इसलिए वह कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती जिससे जनता में मोदी का करिश्मा खत्म होने कासंदेश जनता में जाये।

 

 

Leave a Reply