सोलह साल की लड़की से बलात्कार, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नेपाल का है युवक

December 27, 2017 2:17 PM0 commentsViews: 1967
Share news

अमित श्रीवास्तव

गांव के बाहर सरसो के इसी खेत में हुआ लड़की से रेप

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर।  मुकामी थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में बीती रात घर से शौच करने गयी 16 बर्षीय लड़की के साथ नेपाल के एक युवक  द्धारा बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने वाला युवक नेपाल का निवासी है। वहां गांव में अपने श्तेदार के घर आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

बताते चलें कि गाँव के रमई डीह निवासी एक किसान  की नाबालिग लड़की मंगलवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर नहर के पास शौच के लिए गयी थी।इसी समय गाँव के ही अमरपुरवा डीह निवासी रघ्घू के घर रह रहे  उसके  रिश्तेदार गोविन्द  ने उसे नहर पर से पकड़ लिया और उठा कर बगल के सरसों के खेत में ले गया। जहां लड़की के  विरोध और राेने बिलखने के बावजूद उसके साथ मुहं काला किया। गोविंद पड़ोस के  नेपाल के  कृष्णानगर के वार्ड नम्बर 3 का मूल निवासी है।  ।

लड़की  के पिता राम बहादुर ने बताया कि उसकी बेटी के साथ वहशियाना हरकत की गई। उसके शरीर के कई हिस्से को बलात्कारी द्धारा नोचा खसोटा गया है। फलतःबदन पर जख्म के निशान भी दिख रहे हैं। उसने काफी विरोध किया, मगर वह दरिंदे का मुकाबला न कर सकी।  घटना के बाद किसी तरह उनकी लड़की घर आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

जानकारी के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मेरी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से लड़की के घर वालो का बुरा हाल है। पिता रो रो कर  अपराधी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की माँग कर रहा है।

इस बारे में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज सिंह ने बताया कि घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर जाकर पीड़ित लड़की को महिला कांस्टेबल के साथ इलाज के लिए भेज दिया है।आरोपी गोविन्द को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ 3/4पास्को एक्ट, 326, 376 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply