डुमरियागंज के पिपरा से बालिका गायब, अपहरण की आशंका, पुलिस उदासीन

May 27, 2017 4:28 PM2 commentsViews: 3719
Share news

नजीर मलिक

pooja

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पिपरा बघमरा गांव की एक 16  साल की छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो जाने की खबर है। लड़की की मां के मुताबिक पुलिस और नेतागण में से कोई उसकी मदद नही कर रहा है। घटना में बालिका के अपहरण की आशंका बताई जा रही है। घटना की पूरे इलाके में चर्चा है।

लड़की की मां सानपरी पांडेय ने बतायाकी उसकी 16 वर्ष  की बेटर पूजा पांडेय इंटर की परीक्षा देकरधर पर रह रही थी। गत 23 मई की दोपहर वह घर से अचानक गायब हो गई। काफी भाग दौड़ के बाद डुमरियागंज पुलिस ने उसका मुकदमा लिखा, लेकिन उसे तलाशने की कोई कवायद नही हो रही। सोनपरी देवी ने बताया कि उसने क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल, मंत्री जय प्रताप सिंह के पुत्र अभय  सिंह से अपनी  व्यथा  बताई, लेकिन उसेकोई मदद नही मिल सकी।

इधर सूत्रों से  पता चला है कि गायब पूजा पांडेय ने अपनी एक सहेली को फोन पर बताया कि वह मुसीबत में फंस गई है। लेकिन वह कहा हैं इसे नहीं बताया। इससे लगता है मामला प्रेम प्रसंग का है। इसी के तहत उसके अपहरण की अाशंका भी व्यक्त की जा रही है। पुलिस यदि पूजा की सहेली से उस फोन नम्बर को लेकर छानबीन करे तो मामले का खुलासा हो  सकता है।

 

2 Comments

Leave a Reply to Mahtab raza