घर में विवाहिता का शव लटकते पाए जाने पर हड़कंप, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

July 1, 2020 11:34 AM0 commentsViews: 483
Share news

शिव श्रीवास्तव

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अगया गांव में मंगलवार को एक महिला का शव कुंडी से लटकते पाये जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृत युवती की उम्र लगभग २४ वर्ष थी। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व अगया के संदीप पुत्र जुगल किशोर के साथ हुई थी। इस प्रकरण में युवती के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक वीरेन्द्र की लड़की की शादी पाँच वर्ष पहले ग्राम अगया गांव के रहने वाले संदीप पुत्र जुगलकिशोर के साथ हुई थी। मगर पिछले  दिन उस समय हडकंप मच गया जब युवती का शव छत के कुंडी से लटकता मिला।  सूचना पाते ही मौके पर पुरन्दरपुर पुलिस ने पहुंच कर मृतक महिला का शव बरामद कर अग्रिम करवाई में जुट गई।

वहीं जानकरी पाते ही युवती के मायके वाले वहां पहूचे। उनहोंने गांव वालों से जानकारी हासिल की। उसके बाद आरोप लगाया कि बेटी के सुसरालियों ने  दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। उन्होंने युवती के पति संदीप, ससुर जुगलकिशोर व देवर परदहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप  लगाया। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply