लडकी भगने के मामले में फरार चल रही महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई

October 3, 2019 12:32 PM0 commentsViews: 1435
Share news

 

 

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। मुकामी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 91/19,  धारा 363, 366, 376 (3)/ आईपीसी व पोक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त सावित्री देवी पत्नी धर्मराज  उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी छतवा को पुलिस ने आज जेल भेज दिया।

मिश्रौलिया थानाध्यक्ष अलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सावित्री काफी दिनों से फरार चल रही  थी और अब ये, आज कहीं भागने की फिराक में थी कि चेतिया सूपा मार्ग पर चांदेगढिया के पास होने की सूचना मुखबिर से मिली। मुखबीर की सूचना पर महिला को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक रमेश यादव,हेड कांस्टेबल अशोक शर्मा,महिला आरक्षी साधना मौर्या शामिल रही याद रहे कि सावित्री पर २०१९ में क्षेत्र की एक लड़की को भगाने का आरोप था। लड़की नाबालिग भी थी।

 

Leave a Reply