आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें कार्यकर्ता– आफताब आलम

December 19, 2017 11:18 AM0 commentsViews: 439
Share news

निज़ाम अंसारी शोहरतगढ़

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाति भांति की जुमलेबाजी से जनता को गुमराह कर रहे हैं। बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नीति पर जनता के बीच कार्य करती है।कार्यकर्ता अभी से पूरे तन मन से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। २०१९ के चुनाव में  बहुजन समाज के लोगों को इसका जवाब देना होगा। । कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होता है। वह मजबूत बना तो विपक्षी को ध्राशायी होने में देर न लगेगी।

यह बात डुमरियागंज लोसभा क्षेत्र के प्रभारी और बसपा नेता आफताब आलम ने कहा। वह सोमवार को शोहरतगढ़ के राजस्थान अतिथि भवन में कार्यकर्त्ता बसम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन  बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम की अध्यक्षता में आयोजित था। । इसमें पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ता का मनोबल बढाने के लिए पदाधिकारियों ने  कई टिप्स दिया।

इस अवसर पर आफ़ताब आलम ने कहा की सेक्टर अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी कर्तव्‍यनिष्‍ठा के साथ करें। कार्यकर्ताओं की एकजुटता व संघर्ष से हमारी पार्टी अपने लक्ष्य में निश्चित ही सफलता प्राप्त करेगी।उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को जीतकर बहन मायावती के हाथों को मजबूत कर देश व प्रदेश में अमन चैन , खुशहाली और रोजगार देने का कार्य करेगी | देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जी एस टी और नोट बंदी को लागू करने के कारण बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ गयी है |

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा देने वाली हमारी पार्टी मुखिया की पूर्व की सरकार अन्य सरकारों की तुलना में बेहतर रही हैं। पूर्व की बसपा सरकार के कार्यकाल का कोई तोड नहीं है। इसको ध्यान में रखकर कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की सफलता में अभी से जुट जाएं।

कार्यक्रम में अमजद अली सिद्दीकी, धर्मराज, पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर राममिलन भारती, पीआर आजाद, शेखर आजाद, रमेश चमार, जिला प्रभारी सुजाउद्दीन उर्फ अन्नू भाई, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुधिराम आदि ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश ने किया। इस दौरान रामदेव चैहान, मनोज मित्तल, मतीउल्लाह, शमीम अहमद, मोहम्मद कैफ, इरशाद आलम सभासद राजकुमार गुप्ता, सभासद मनोज गुप्ता, मोईन खान, जहूर खान , राम मिलन भारती  आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply