मछली का शिकार देख रहे 14 साल के छात्र की डूब कर मौत

August 30, 2017 9:31 PM0 commentsViews: 1049
Share news

अमित श्रीवास्तव

 

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र में 14 साल के एक छात्र की सीकरी नाले में डूब कर मौत हो गयी।वह नाले पर मछली का शिकार देखने गया था। घटना आज 3 बजे की है। मृत बालक का नाम अनिल कुमार बताया जाता है। वह कक्षा 7 का छात्र था। इस मौत से पूरा गांव शोकाकुल है।

खबर के मुताबिक थाना क्षेत्र के पास होरिलापूर गाँव का अनिल कुमार पुत्र जगदीश 14 वर्ष आज 3 बजे सिकरी नाले पर गे था, जहाँ कुछ लड़के मछली का शिकार कर रहे थे। अनिल भी वही खड़े होकर तमाशा देख रहा था। इस दौरान वह नाले के कगार पर पहुंच गया।

चश्मदीदों के अनुसार अनिल तमाशा देखने में व्यस्त था। बेख्याली में आचनक उसका पैर फिसल गाया और वह उफनते नाले में डूब गया। घटना की खब्र्र पा कर मौके पर मिश्रोलिया पुलिस भी पहुँची। बहुत खोज बीन करने पर भी अनिल की लाश का पता ना चला।

Leave a Reply