महिला सशक्तिकरण का माध्यम है कमल शक्ति अभियान- ममता गुप्ता

February 4, 2019 1:37 PM0 commentsViews: 699
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उभारतीय जनता पार्टी संस्कार और ससंस्कृति की पुजारी है। वह सांस्कृतक राष्छ्रवाद की प्रबल पक्षधर है। इसलिए वह महिलसओं को समाज का सम्मानित अंग मानती है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है। महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस पहल शुरू की गयी। समाज के हर क्षेत्रों में महिलाएं बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा
रही हैं।

उपरोक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता
गुप्ता ने कहीं। वह रविवार को नौगढ़ ब्लाक के सभागार में भाजपा (महिला
मोर्चा) की ओर से कमल शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमें महिलाओं को सम्मान मिलता है। महिलाओं को आगे बढ़ने का सही अवसर मिलता है।

भाजपा ने सदा महिला सम्मान की लडाई लड़ी- मोनी पांडेय

कार्यक्रम की  अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोनी पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाता है। जिसका जीता जागता उदाहरण वह स्वयं हैं। संगठन में अहम जिम्मेदारी देकर बगैर भेदभाव के मुझे पार्टी में काम करने का अवसर प्रदान किया गया है। भारतीय जनाता पार्टी ने हमेशा महिलाओं की लड़ाई लड़ी है। उनके सम्मान के लिए हर सम्भव प्रयास किया है।

अंत में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं, बालिकाओं के लिए
लागू योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस
मौके पर जिला महामंत्री अरुण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बीना सिंह समेत पूजा
पाठक, विंध्यवासिनी, कुसुम पांडेय, विमला, पुष्पा श्रीवास्तव, पुष्पा
तिवारी, गुड़िया पांडेय आद‌ि की मौजूदगी रही।

Leave a Reply