रहस्यमय हालात में महिला की मौत, हत्या की आशंका

February 12, 2017 12:21 PM0 commentsViews: 1018
Share news

दानिश फ़राज़

mahila

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम गजहड़ा में बीती शाम एक 22 साल की विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी।ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद महिला का पति फरार हो गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम गजहड़ा निवासी गुरूदयाल चौधरी की 22 वर्षीय पत्नी सुशीला की लाश उसी के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली।सुशीला के गले में किसी रस्सी या वायर से गला घोंटने के निशान स्पष्ट दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये निशान प्रेस के तार का है। मृतका का मायका उसी क्षेत्र के  ग्राम मड़वा में है।

चार वर्ष पूर्व ग्राम गजहड़ा(डिहवा) निवासी घुरहू  के पुत्र गुरूदयाल चौधरी से शादी हुई थी।मृतका की लगभग तीन वर्ष की एक पुत्री नंदनी है।मृतका के पिता रामवृक्ष ने बताया कि सुबह 8 बजे पुत्री सुशीला मायके अपनी भाभी से मोबाइल पर बात की है। उसके कुछ देर बाद पुत्री के मरने की सूचना मिली।

समाचार लिखे जाने तक मौके पर सीओ सुनील सिंह,एस ओ अशोक सिंह पहुच चुके थे । घटना के बाद से पति गुरुदयाल फरार है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि लाश के पोष्टमार्टम के बाद ही मृत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply