मनीष शुक्ला कांड में पुलिस को प्रेम प्रसंग का भी शक, एक लड़की हिरासत में, पूछताछ जारी

January 25, 2018 1:25 PM0 commentsViews: 1325
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। बीएससी के छा़त्र मनीष शुक्ला की गुमशुदगी के चार दिन बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। लोगों ने मान लिया है कि वह किसा दुर्घटना का शिकार होकर दुनियां को अलविदा कह चुका है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में  पूछताछ के लिए एक छात्रा को भी हिरासत में ले रखा है। इससे मनीष की हत्या किये जाने का शक और भी गहरा गया है।

बताया जाता है कि मनीष की सोमवार को गुमशुदगी के बाद उसके पिता रामचन्द्र शुक्ल ने शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर दे कर हत्या की आशंका व्यक्त की थी। इसके बाद से पुलिस उसकी खोजबीन में लगी थी। पड़ोस के बानगंगा बैराज पर उसके कपड़े जूते बरामद होने के बाद उसकी लाश की तलाश की गई, मगर वह नहीं मिल सकी।

बहरहाल खोज बीन के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ छात्रों से पूछताछ की। इसी क्रम में उसने किसी सूचना के आधार पर एक छात्रा को भी हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को मनीष शुक्ला ने आखिरी काल उसी लड़की को किया था। उसके बाद से उसका मोबाइल आफ हो गया था।

पुलिस उस लड़की से लगातार थाने में पूछताछ कर रही है। खबर लिखने तक उस लड़की ने घटना के बारो में अपनी जबान नहीं खोली थी। थाने पर बैठे मनीष शुक्ल के पिता राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि लड़की से पूछताछ जारी है, लेकिन वह कुछ बता नही रही है।

बता दें कि मनीष चिल्हिया थाने के गौरा बाजार का निवासी था। वह शोहरतगढ़ पीजी कालेज से हास्टल में रह कर बीएससी कर रहा था। उसके पिता मूलतः नेपाल के कपिलबस्तु जिले के सड़वा गाव के निवासी थे। जो गौरा बाजार में बस गये थे।

मनीष सोमवार को अचानक गायब हो गया था। अब तो क्षेत्र के लोगों का मानना है कि वह प्रेम प्रसंग के चलते किसी षडयंत्र का शिकार हुआ है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि २४ इघंटे में मामले को जरूर सुलझा लेगी।

 

Leave a Reply