देश नहीं देश के मुठृठी भर लोग असहिष्णु हैं- विधानसभा अध्यक्ष

December 1, 2015 5:37 PM0 commentsViews: 239
Share news

अजीत सिंह

matababa

सिद्धार्थनगरः भारत में असहिष्णुता पर चल रही बहस में अपना नजरिया पेश करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसााद पांडेय ने कहा है कि भारत नहीं बल्कि भारत के कुछ लोग असहिष्णु हैं।

अपनी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव में मंगलवार को मतदान करने आये विस अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत की सांझा संस्कृति में असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है। सदियों से लोग यहां मिल जुल कर रहते आये हैं।

उन्होंने कहा कि देश में एक राजनीतिक विचारधारा ऐसी है जो असहिष्णुता में विश्वास करती है। उससे जुड़े लोग ही इसे बढ़वा देते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद देश का सदाभाव अक्षुण रहेगा।

नेपाल के राजनीतिक हालात पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि एक वर्ग वहां भी असहिष्णुता की राजनीति कर रहा है। मधेशियों के अधिकार में कटौती की जा रही है। यह उचित नहीं है।

अंत में उन्होंने कहा कि सदृभाव से ही विकास की गति बढ़ती है। इस देश को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ना है, तो उन्हें भाईचारे की भावना को मजबूत बना कर चलना होगा।

Leave a Reply