पांचवीं बार बहन मायावती को सीएम बनाने का मन बना चुकी है सूबे की जनता- रामअचल

March 30, 2016 4:42 PM0 commentsViews: 620
Share news

संजीव श्रीवास्तव

मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष व अतिथि एवं उपस्थित भीड

मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष व अतिथि एवं उपस्थित भीड

सिद्धार्थनगर। आज प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है। इसके लिए सीधे-सीधे सूबे की सपा सरकार जिम्मेदार है। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को कुर्सी से उतारकर बहन मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

यह विचार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहीं। वह बुधवार को सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भाईचारा बनाओ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने केन्द्र सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रियों का झूठ बोलने में कोई सानी नहीं है। घोषणाएं करना भाजपा नेताओं की आदतों में शुमार है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 69 साल हो गये, जिसमें 47 वर्ष तक कांग्रेस ने अकेले राज किया। शेष समय भाजपा की सत्ता रही।

मगर दोनों पार्टियों ने सिर्फ सत्ता का दुरुप्रयोग किया। यहीं कारण है कि देश के हर बच्चे पर विदेशों का कर्ज है। प्रदेश सरकार पर हल्ला बोलते हुए राजभर ने कहा कि सपा सत्ता में पूरे प्रदेश में अराजकता फैली हुयी है।
प्रदेश का विकास रुक गया है। जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है और इस बार वह बसपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

इस अवसर पर सैयदा खातून, इटवा के प्रत्याशी हाजी खुर्शीद, शोहरतगढ़ अमर सिंह चौधरी, सदर भगवान दास, रामसूरत चौधरी, पटटू राम आजाद, राजाराम लोधी, श्यामचरन, डा उपेन्द्र कुमार, मिटठू प्रसाद, राममिलन भारती आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से सिद्धार्थनगर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से बसपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम दिनेश चन्द्र गौतम, राजाराम गौड, सुरेन्द्र मौर्या, चन्द्रिका प्रसाद गौतम, राधेश्याम हरिगोविंद, रामचन्दर पासवान, सरोज आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply