कांग्रेस में निष्क्रिय लोगों के लिए अब कोई जगह नहीं होगी-राना

December 9, 2015 8:00 AM0 commentsViews: 89
Share news

नजीर मलिक

congressसिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष राना खातून ने कहा है कि कांग्रेस में अब निष्क्रिय लोगों के लिए जगह नहीं है। जो काम नहीं करेगा, पार्टी से बाहर कर दिया जायेगा।

मंगलवार को यहां पार्टी की बैठक को सम्बोधित करते हुए राा खातून ने कहा कि कांग्रेस अब पुनः मजबूती के ओर बढ़ रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर काम करना पड़ेगा।

इस वक्त पार्टी को यग करने वाले कार्यकर्ताओं की जरूरत है। जो ऐसा करेगा, कांग्रेस भी आने वाले समय में उसी को तरजीह देगी। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के विचारों को जनता के बीच ले जाने का आग्रह किया।

इससे पूर्व कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ललिता त्रिपाठी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

बैठक में कांग्रेस नेता अतहर अलीम, कैलाश पंछी, महेश कनौजिया, देवेन्द्र कुमार गुडृडू, इसहाक अली मंसूरी, हजरत अली, प्रदीप यादव, सावित्री गौड़ आदि शामिल रहे।

Leave a Reply