घर में घुस कर नाबालिग से बलात्कार से सनसनी, आरोपी फरार

August 6, 2018 10:44 AM0 commentsViews: 792
Share news

 

अमित श्रीवास्तव

  • मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप की सनसनी खेज घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन आरोपी युवक फौके से फरार हो गया है। घटना शपिवार रात की है। इस भयानक कांड से गांव में दहशत का माहौल है।
  • बताया जाता है कि बीती रात थाना क्षेत्र के एक गाँव में घर में सो रही एक नाबालिक लड़की के कमरे में रात 11 बजे गांव की ही एक युवक घुस गया। उसने लड़की को मार डालने की धमकी देकर उस लड़की से रेप किया और वहां से भाग निकला। उसके भागते ही लड़की ने शोर मचाया।
  • लड़की के चिल्लेाने और रोने की आवाज सुन कर वहां वरिजनों के अलावा और भी लोग जुट गये। तो लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोग मामले को लेकर मिश्रौलिया थाने गये जहां लड़की की हालत देख फौरन ही युवक के खिलाफ मतुकदमा लिख लिया गया है। मकदमा लड़की के पिता की तहरीर पर लिखा गया है। इस घटना से गांव में सनसनी छाया हुई है।
  • इस बारे में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर आरोपी युवक के खिलाफ 376, 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लड़की को डॉक्टरी जाँच के लिए महिला कांस्टेबल के सुपुर्द किया गया है और रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

 

Leave a Reply