महाराजगंजः कांग्रेस ने अमरमणि की बेटी का टिकट काटा, अब हर्षवर्धन की बेटी होंगी प्रत्याशी

March 29, 2019 3:47 PM0 commentsViews: 1357
Share news

नजीर मलिक

 

गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी ने महाराजगंज के चर्चित नेता और कारावास में सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी की बेटी  तनुश्री त्रिपाठी का टिकट काट कर उनकी जगह पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह की बेटी सुप्रिया सिंह को महाराजगंज सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इस फैसले से महाराजगंज के चुनावी समीकरण में बदलााव की आशंका है। 

पत्रकार हैं हर्षवर्धन की बेटी सुप्रिया सिंह

सुप्रिया सिंह वर्तमान में दिल्ली में पत्रकार हैं।. उनके पिता स्वं हर्षवर्धन दिग्गज नेता थे।. वह दो बार (1989 और 2009) महराजगंज के सांसद रहे।. उन्होंने फरेंदा विधानसभा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. वे वहां से कई बार विधायक रहे।.वह समाजवादी विचार धारा का प्रतिनिधित्व करते थे और बेहद संघर्षशील थे।

तनुश्री त्रिपाठी भी जरूर लडेंगी चुनाव?

कांग्रेस ने 28 मार्च की रात पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री को प्रत्याशी बनया था, लेकिन आज सुबह ही उनका काट दिया गया. तनुश्री को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से भी प्रत्याशी बनाया गया था।.वैसे तनुश्री त्रिपाठी अब कांग्रेस की कैंडीडेट नहीं रह गई हैं, मगर सूत्र बताते हैं कि वह चुनाव जरूर लडेंगीं। उनके पिता अमरमणि त्रिपाठी का आपराधिक इतिहास रहा है। लेकिन वो जनाधार वाले नेता है। उनके भाई अमनमणि त्रिपाठी निर्दनीय विधायक हैं।

बिगड़ सकता है भाजपा का समीकरण

बता दें कि महाराजगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी 2009 को छोड़ कर हर बार वहां से चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन यदि तनुश्री और सुप्रिया दोनों चुनाव लड़ती है तो पंकज चौधरी को एक बड़े खतरे का मुकाबला करना पड़ेगा। क्योंकि भाजपा का जनाधार सवर्ण है है और यह दोनों ही उम्मीवार सवर्ण जलाधार वाली ही हैं। फिलहाल वहां अब राजनीतिक संघर्ष दिलचस्प होने की संभावना है।

 

 

(2)

Leave a Reply