नहीं रहे इस्लामिक विद्धान अब्दुल्लाह मदनी झंडानगरी, पूरे नेपाल में शोक, बुधवार को होंगे सिपुर्दे खाक

December 22, 2015 6:17 PM5 commentsViews: 6370
Share news

नजीर मलिक

इमामे हरम साउदी और नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव के साथ बातचीत करते स्व़ मदनी साहब

इमामे हरम साउदी और नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव के साथ बातचीत करते स्व़ मदनी साहब

सिद्धार्थनगर। नेपाल के प्रसिद्ध इस्लामिक विद्धान मौलाना अब्दुल्लाह मदनी झंडानगरी का मंगलवार की दोपहर इंतकाल हो गया। वह 61 साल के थे। उन्हें काठमांडू में दिल का दौरा पड़ा था। उनकी लाश कृष्णनगर लाई जा रही है। उन्हें बुधवार जुमे की नमाज के बाद सुपुर्दे खाक किया जायेगा।

बताया जाता है कि दिन में 11 बजे मरहूम मदनी को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। स्व. मदनी साहब जिले से सटे नेपाल के कृष्णानगर के निवासी थे। वह तालीमी दुनियां से जुडे थे।

मौलाना मदनी की मौत से समूचे नेपाल और भारत के इस्लामिक जगत में शोक का माहौल है। वह इस्लामिक विद्धान के रूप में पूरी दुनियां में जाने जाते थे। अनेक किताबों के लेखक होने के साथ वह पत्रकार भी थे। वह मैगजीन नूर-ए-तौहीद के एडीटर भी थे। इस्लाम पर उनके नजरिये पर पूरे इस्लामिक जगत में गौर किया जाता था।

वह नेपाल मुस्लिम आयोग के सलाहकार होने के अलावा मुस्लिम फोरम नेपाल के सदस्य, आल इंडिया उर्दू एडीटर्स कान्फ्रेंस दिल्ली के सदस्य भी थे। इस्लामिक मामले में उनकी आवाज भारत–नेपाल में बहुत गौर से सुनी जाती थी।

उनकी मौत से पूरे नेपाल खास कर मधेश इलाके में शोक की लहर है। सीमा पार भारतीय क्षेत्र में भी लोक शोकाकुल हैं। बुधवार को उनके जनाजे में शिरकत करने भारतीय क्षेत्र से भी हजारों लोग कूच करेंगे। इसमें नेपाल के हिंदू समाज की तादाद भी कम नहीं होगी।

मौलाना मदनी झंडानगरी के इंतकाल पर सपा नेता निसार बागी, जुनैद फैसल, डा. एस जमाल शाह, अब्दुल सलाम, जाहिद आजाद, असलम खान, इसराईल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

सपा नेता निसार बागी ने कहा है कि मदनी साहब के इंतकाल से नेपाल ने अपना एक नेक अगुआ खो दिया है। जसकी भर पाई मुमकिन नहीं है। उन्होंने लोगों से उनके जनाजे में शिरकत की अपील की है।

5 Comments

  • अल्लाह से दुआ है मौलाना साहब को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम आता फरमाये आमीन

  • Allah paak maulana shab ko aala se aalla mukam ata farmaye

  • Late maulana Abdullah Madni saheb Bahut he nek aur Bahut Achche insan the Aaj hum sabhi log 1 nek aur sachchce insan Ab hamare Beech nahi Allah unhe jannatul firdosh Ata farmaye Aameen meri Badkishmati hai jo mai unse taleem le saka ye Badnashibi hai tamam hazrat se Guzarish hai unke liye DUA kare

  • Barhni siddharth aur krishna nagar nepal specialy muslim society unki kami hamesha mahshus karege Marhum maulana Abdullah Madni aur Marhum maulana shifqatullah sahab tisham wale ye sakhsh Aiase the jinka koi bhi insan khas taur pe siddharth nagar aur krishna me koi nahi hai jo unki kami ko pura kar sake Aaj Bahut Dukh ki baat jo ye nek insan ab hamare beech nahi rahe Aap sabhi hazrat se guzarish hai unke liye DUA kare aur jo bhi hamare beech hai ALLAH pak unki zindagi aur tandurushti Ata farmaye jaise maulana mukhtar sahab aur jo bhi Aalime din hamare beech hai ALLAH un sabhi salamat Rakhe Aameen

  • Allaah se duaa hai ki molana sahab ko jannat naseeb farmaye

Leave a Reply