बस का टिकट पाकर भी गांव नहीं लौट सका युवक, पैदल चलते भूख व धूप से मुम्बई में मौत

May 19, 2020 1:18 PM0 commentsViews: 811
Share news

अजीत सिंह

ग्राम पटैली निवासी  मृतक ओम प्रकाश यादव

 

सिद्धार्थनगर। मुंबई से पैदल घर आते  वक्त भूख और धूप से सिद्धार्थनगर के जोगिया ब्लाक के 21 वर्षीय एक युवक का मौत हो गई। मृतक का नाम ओ प्रकाश यादव बताया जाता है। वह जोगिया ब्लाक के ग्राम पटखौली का निवासी बताया जाता है। ओम प्रकाश यादव की हुई मौत गांव में  शोक व्याप्त है। इस घटना के बाद उसकी बीस वर्षीया विधवा रह रह कर बेहोया हो जा रही है। उसके पास एक आठ माह का बेटा भी है।

मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पिले कई दिनों से मुम्बई से घर आने के लिए टिकट के प्रयास में था। वह पिछले दो दिनों से नवीं मुम्बई में लाइन लगाये हुए थ। बताते हैं कि जब उसे एक वाहन का टिकट मिला तो पता चला कि बस मुंबई में मिलेगी। भूखा प्यासा ओम प्रकाश वहां से पैदल ही मुम्बई चल पड़ा। मगर इस दौरान वह भूख प्यास से बेहाल हो चुका था।

बताया जाता है कि नवीं मुंबई से पैदल मुम्बई बस पकड़ने पैदल आ रहा ओम प्रकाश अचानक रास्ते में ही लड़खड़ा कर गिर गया। ज्यादा धूप और भूख लगने से गिरते ही उसकी मृत्यु हो गई। ओम प्रकाश यादव के मुंबई के बाहर रह रहे उनके परिजनों ने बताया की धूप से और भूख से की मृत्यु हो मौके पर उसके रिश्तेदारों ने उसे  नवी मुंबई वासी  के नजदीकी आस्पताल में मैं भर्ती कराया।जहां उसे डॉक्टरों, ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाड़ी के अभाव में रिश्तेदारों  ने वहीं मुंबई में उनका दाह संस्कार कर दिया।

ज्ञात रहे कि ओम प्रकाश की एक साल पूर्व शादीहुई थी। उसके आठ माह का बेटा भी है। इस झाटना से वे बेसारा हो गये हैं। गांव वालों ने सरकार से उसकी विधवा को आर्थिक सहायता  देने की मांग की है।

 

 

Leave a Reply