कमलेश तिवारी को फांसी देने की मांग के साथ बिफरे मुसलमान सड़क पर उतरे, पुतला दहन किया

December 25, 2015 3:56 PM0 commentsViews: 520
Share news

नजीर मलिक

कमलेष तिवारी का पुतला फूंकता हुजूम और प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते अली अहमद

कमलेश तिवारी का पुतला फूंकता हुजूम और प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते अली अहमद

सिद्धार्थनगर। पैगम्बर मुहम्मद सल. पर हिंदू महासभा के नता कमलेश तिवारी की अमर्यादित टिप्पणी से बिफरे मुसलमानों ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया और हिंदू महासभा नेता की फांसी की मांग करते हुए उसका पुतला जलाया।

जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों का हुजूम वरिष्ठ नेता  के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर की सड़क पर उतर आया।उसने पैगम्बर पर टिप्पणी के खिला जम कर प्रदर्शन किया। मुसलमानों के  हुजूम ने कमलेश तिवारी की फांसी की मांग के साथ पूरे शहर में घूम कर नारेबाजी किया। उनके हाथों में प्लेकार्ड और बैनर लहरा रहे थे।

नगर भ्रमण के बाद मुसलमानों ने चौराहे पर कमलेश तिवारी का पुतला जलाया और मांगपत्र पढ़ कर दोषी के लिए फांसी की मांग की।
इस मौके पर अली अहमद ने कहा कि मुसलमान अपने पैगम्बर का अपमान किसी भी हालत में सहन नहीं करेंगे। कमलेश तिवारी की अभद्र टिप्पणी से सम्पूर्ण मुस्लिम जगत की भावनाओं को बहुत ठेस लगी है।

उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी को इस जर्म के लिए फांसी की सजा देना चाहिए। इससे कम सजा स्वीकार नहीं होगी। मौलाना शफात ने कमलेश तिवारी की निंदा करते हुए सरकार से उसके लिए सख्त सजा की मांग की।

जुलूस में मौलाना शफात, मौलाना शैकत, अनवर आजाद, मौलाना सुहेल जामा मस्जिद, मौलाना फरीद, रियाज अहमद, निशात अहमद, मजहर समेत  सैकडों लोग शामिल रहे।

याद रहे कि कमलेश तिवारी ने पैगम्बर मुहम्मद सल. पर पिछले दिनों सख्त और अमर्यादित टिप्पणियां की थी। जिसका कई हिंदू संगठनों ने भी विरोध किया था। इसके खिलाफ मुसलमान पूरे देश में विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply