डा.चन्द्रेश ने कमल ध्वज लहरा कर मिशन “ मेरा परिवारः भाजपा परिवार” आगे बढ़ाया

February 13, 2019 1:48 PM0 commentsViews: 543
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा शुरु किये गये “मेरा परिवार भाजपा परिवार” कार्यक्रम को जनपद सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता डा. चन्द्रेश ने अपने घर पर भाजपा का ध्वज लहरा कर किया। डा. चन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 10 दिनों मे 5 करोड़ परिवारों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। जिसे हम पूरे देश के कार्यकर्ता निश्चित समय सीमा से पहले ही प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर डा. चन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि वे अब तक  अपने  लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज में अभी हम “मेरा घर मोदी का घर”, धन्यवाद मोदी जी”, “नमो अगेन” और “लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा” अभियानों के तहत 5 लाख से अधिक परिवारों को पार्टी से जोड़ चुके हैं। डा. उपाध्याय ने कहा भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशील और राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक की चिंता करने वाली सरकार ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान में रखकर बहुत सफलता से देश का मान पूरे विश्व मे बढ़ाया है।

130करोड़ की आबादी के इस देश को राष्ट्रीयता के एक सूत्र में बांध कर रखते हुए आम जन की जरूरतों महंगाई, इनकम टैक्स, किसानो को पेंसन, मजदूरों को पेंशन, पारदर्शिता के साथ रक्षा सौदे और इतनी जिम्मेदारियों के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया है।

राफेल सौदे पर राहुल गांधी के भ्रामक प्रचार के बारे में बताते हुए भाजपा नेता डा. चन्द्रेश ने कहा कि कल ही कैग रिपोर्ट में बताया गया है कि किस प्रकार पारदर्शिता से सारे सौदे हुए है, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह कैग रिपोर्ट को भी झूठा करार दे दिया है। झूठ बोलना और हर उस संस्था का अपमान करना जो उनके पक्ष मे निर्णय ना दे राहुल गांधी के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है। निम्नतम राजनीति का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस पार्टी  जो की अपने पूरे परिवार के साथ भ्रष्टाचार के आरोपों मे खुद जमानत पर बाहर है प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

जनता ने प्रधानमंत्री के कार्यों और कांग्रेस और उनके परिवार के साथ उनके भ्रष्ट सहयोगियों को बहुत ही बारीकी से पिछ्ले 5 साल देखा है। समय आने पर वह उन्हे उचित उत्तर देगी। पह्ले भी गबन के झूठे आरोप लगाकर मुंह की खा चुकी कांग्रेस बार बार अपने निम्न राजनैतिक स्तर पर जाकर देश की इज्जत से खिलवाड़ कर रही है। खुद जिस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाया वह दिन दूर नही जब कांग्रेस खुद को उच्चतम न्यायालय से बड़ा बतायेगी।

Leave a Reply