शौच करने गये व्यक्ति की नदी में डूब कर मौत

October 20, 2018 1:25 PM0 commentsViews: 2095
Share news

अमित श्रीवास्तव 

मिश्रौलिया,सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के बूढी राप्ती नदी में एक 55 वर्षीय वृद्ध  की डूबने से मौत हो गयी।मृतक सिरसिया तिवारी गाँव का निवासी है। उसका नाम मिश्रीलाल निषाद बताया जाता है। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कल की है।

मृतक के लड़के दिलीप ने बताया है कि उसके पिता मिश्रीलाल निषाद पुत्र/सन्तू गत शाम को घर से निकले और रात भर पर उनके पिता घर नही आये। सुबह में कुछ लोगों से पता चला उनके पिता नदी में डूब गए गए है। इसके बाद लोगों ने पदी में घुस कर लाश को निकला। अनुमान है की वह शाम को शौच के लिए घर से निकले और नदी में फिसल गये।

मृतक के तीन लड़के  दिलीप,राजेन्द्र और अंकित है।तीनो लड़को में बड़ा लड़का दिलीप मुम्बई में रहकर मजदूरी करता है और दो लड़के अभी पढ़ाई कर रहे है। मृतक मिश्रीलाल के लड़के ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सी.ओ. इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सू२चना पाकर उन्होंने स्वयं मौका मुआयना किया। इसके बाद लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी गई।

 

Leave a Reply