नौ सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

September 14, 2017 6:56 AM0 commentsViews: 150
Share news

महेंद्र गौतम


सिद्धार्थनगर। नौ सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की सिद्धार्थनगर इकाई ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गयी तो निकट भविष्य में दुगनी ताकत से संघर्ष छेड़ेंगे। ये कार्यक्रम सँगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया था।

बुधवार को पहुंचे सैकड़ों सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वेतन विसंगति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में पदोन्नति व वेतन ग्रेड 1800-1900 करने की मॉग की गयी। इसके अलावा उन्होंने सफाई कर्मियों को उनका हक़ देने की मांग की और कहा कि अगर अधिकार न मिला तो एक लाख सफ़ाईकर्मी विधानसभा घेरने से नहीं चूकेंगे।

इससे पूर्व सफाई कर्मियों के संबोधित करते हुए सँगठन के जिला अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मियों को ग्राम प्रधानों के मातहत करके उन्हें एक तरह से प्रधानों का गुलांम बना दिया गया है। इससे सफाई कर्मचारी प्रधानों का बंधुआ मजदूर बन कर रह गया है। राजू सिंह ने कर्मियों को प्रधानों के शिकंजे से मुक्त करने की मांग की।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भी दी की यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उनका सँगठन प्रदेश व्यापी हड़ताल करेगा। कार्यक्रम में सुशील आंबेडकर, गजेंद्र प्रसाद, इंद्रजीत यादव, विष्णु मौर्या,संकट प्रसाद, बलराम चौधरी, जितेंन्द्र बहादुर, आनद प्रसाद, संतोष मिश्र, पंकज पांडेय, रीता भारती, अमरनाथ, बालगोविन्द, उमाशंकर, गुलांब आदि शामिल रहे।

Leave a Reply