होली खेलते बालक की करंट से मौत, दूसरा बच्चा गंभीर

March 24, 2016 10:16 PM0 commentsViews: 233
Share news

नजीर मलिक

00000

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में होली के हुल्लड़ के दौरान करंट लगने से १२ साल के एक बच्चे की मौत हो गईए जबकि सात साल के एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना होली के दिन सुबह की है।

बताया जाता है कि होली की सुबह बिस्कोहर चौकी के करीब १२ साल का छोटू सात साल के एक अन्य बच्चे के साथ होली में रंग खेल रहा था। दोनों हंसी ठिठोली में मशगूल थे।

बताया जाता है कि तकरीबन आठ बजे दोनों बच्चे रंग खेलते हुए अचानक बिजली के पोल के पास जा पहुंचे। दोनों ने अनजाने में पोल के सपोर्ट में लगे लोहे के तार को छू लिया।

जानकारों के मुताबिक तार में करंट का प्रवाह था। दोनों बच्चे तार से चिपक गये। इस दौरान सात साल का बच्चा तो बच गयाए लेकिन १२ साल का छोटू तार से चिपक गया और मौके पर ही उसका दम निकल गया।

इस घटना से बिस्कोहर कस्बे में रंग में भंग पड़ गया। होली का रंग फीका हो गया। पूरे कस्बे में एक बेचैनी फैल गई। लोगों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply