वृद्धा को 5 दिन से लोग ढूंढते रहे, उसकी लाश दीवार के मलवे में दबी मिली, तमाम चचाएँ

September 4, 2017 10:21 PM0 commentsViews: 152
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगरा मे 5 दिन से गायब 75 साल की वृद्ध महिला चतुर्थी देवी की लाश पड़ोसी की दीवार के मलवे के नीचे पाई गई है। घरवाले महिला की तलाश में 5 दिनों से भटक रहे थे। हैरत की घर के बगल में दीवार गिरने और उसके नीचे महिला के डब कर मरने की किसी को खबर न लगी।

अनुमान किया जा रहा है कि महिला किसी काम से बाहर निकली, वो पड़ोसी के घर की तरफ गयी। उसी दौरान दीवाल गिरी होगी। अचानक दीवार ढहने से उसकी मौत हो गई होगी, जिसकी किसी को जानकारी नहीं मिल पाई होगी।

बताया जाता है कि आज सुबह कुछ लोगों को ग्राम वासी करन की गिरी हुई दीवार के नीचे से बदबू का अनुमान लगा। लोग ईट व मलवा हटाने लगे नीचे वृद्ध महिला की लाश मिली, जिसे देख कर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। महिला के तीन बेटों का पहरा पूरा परिवार है।

बता दें कि चतुरथी देवी पत्नी गनपत के तीन बेटे राम पियारे उम्र 50 वर्ष, रिखी राम उम्र 45 वर्ष, राजेश कुमार उम्र 40 है। वह सबसे छोटे बेटे राजेश कुमार के पास रह रही थी। इस घटना को लेकर गावँ में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

Leave a Reply