चित्रांशों ने की विधि विधान से कलम की पूजा कर किया महाराज चित्रगुप्त की स्तुति

November 13, 2015 10:20 PM0 commentsViews: 481
Share news

संजीव श्रीवास्तव

कलम दावात की पूजा करता सिद्धार्थनगर का कायस्थ समाज

कलम दावात की पूजा करता सिद्धार्थनगर का कायस्थ समाज

सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को यम द्वितीया के अवसर पर जिले में कायस्थ समुदाय के लोगों ने विधि विधान पूर्वक कलम पूजा की और अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की स्तुति की।

कलम पूजा को लेकर सुबह से ही कायस्थों के घरों में तैयारी शुरू हो गयी थी। दीपावली के एक दिन बाद पड़ने वाले पर्व का कायस्थ वर्ष भर प्रतीक्षा करते हैं और दीपपर्व के दिन से ही कलम का इस्तेमाल बंद कर देते हैं। मान्यता के मुताबिक कलम बंदी के बाद उसका इस्तेमाल चित्रगुप्त पूजा के दौरान ही शुरू होता है।

सुबह आठ से नौ बजे के बीच कायस्थ समाज ने परपंरागत तरीके से पूजा पाठ शुरू किया। सर्वप्रथम गवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प आर्पित किया गया। इसके बाद विधिवत पूजा की गयी। जिसमें परिवार के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। विश्ोषकर पढ़ने वाले बच्चों ने अपना पूरा बैग ही पूजा स्थल पर रखकर भगवान चित्रगुप्त के चरणों में शीश नवाया।

दोपहर 1 बजे खजुरिया रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया। यहां पर भगवान की स्तुति की गयी। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष के.एम. लाल. श्रीवास्तव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, श्याम सुन्दर श्रीवास्तव, सनी श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, रामचन्द्रर श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णकांत श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, ध्र्रुव कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply