पोलियो के खिलाफ जागरुकता के लिए बच्चों ने निकाली रैली

September 12, 2015 4:48 PM0 commentsViews: 488
Share news

 

polio_13114 संजीव श्रीवास्तव

रविवार को सिद्धार्थनगर में बूथ दिवस का आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नौगढ़ के परिसर से स्कूली बच्चों की रैली निकाली गयी। इसमें बच्चों ने लोगों को जागरुक करने के लिए तमाम प्रकार के नारे लगायें।

सुबह लगभग 9 बजे जिलाधिकारी डा सुरेन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य केन्द्र से बच्चों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्ग होते हुए कई मोहल्ले से गुजरी और तहसील परिसर में जाकर समाप्त हुई। जहां बच्चों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष मो जमील सिददीकी ने कहा कि पोलियो एक खतरनाक बीमारी है। इससे ग्रस्त व्यक्ति का जीवन दूसरों के लिए बोझ बन जाता है।

प्रभारी सीएमओ डा सतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने देश को पोलियो मुक्त बनाने का जो सपना देखा है, यह उसी अभियान की एक कड़ी है। रविवार को सुबह 9 बजे से सिद्धार्थनगर के 1255 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो निरोधी दवा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जन सहभगिता जरुरी है। बिना इसके कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा प्रशांत मौर्या समेत डा योगेन्द्र यादव, मनीष रंजन, उस्मान के साथ यूनिसेफ के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Reply