प्रधानाध्यपाक शैलेन्दर उपाध्याय की मार्ग दुर्घटना में मौत, इलाके में शोक की लहर

October 1, 2018 8:15 PM0 commentsViews: 587
Share news

अजीत सिंह/मेराज़ मुस्तफा

बढ़या-सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के बिरवापुर निवासी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय की फैजाबाद के पास एक मार्ग दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गयी। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।परिवार व गांव में मातम छाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनपीआरसी भिलौरी-भिलौरा के संकुल प्रभारी शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करने वाले अपने पुत्र से मिलने अपनी पत्नी के साथ गए थे व रविवार रात्रि इलाहाबाद से लौटते समय जिस बस से वो सफर कर रहे थे वो बस फैज़ाबाद के पास खराब हो गयी।

जिसपर ड्राइवर के कहने पर कुछ यात्रियों के साथ शैलेन्द्र उपाध्याय भी नीचे उतरकर बस को पीछे से धक्का लगाने ही जा रहे थे कि बस के पीछे एक तेज रफ्तार ट्रक ने शैलेन्द्र उपाध्याय को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

खबर की जानकारी जैसे ही परिजनों व जनपद के अध्यापकों को मिली सब स्तब्ध रह गए और परिजनों के साथ जनपद के शिक्षक परिवार में भी कोहराम मच गया।परिजनों एवं शिक्षक परिवार के लोग घटनास्थल से शव लाने के लिये रवाना हो गए परन्तु पोस्टमार्टम व बाकी कानूनी प्रक्रियाओं की वजह से शव देर शाम तक उनके पैतृक निवास इटवा थाना क्षेत्र के बिरवापुर आने की उम्मीद है। शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय के निधन की खबर सुनते ही उनके सभी साथी खुद के आंसुओं को नही रोक पा रहे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के राधेरमण त्रिपाठी, मुस्तफा हुसेन खां, राजकिशोर शर्मा, मेराज़ मुस्तफा, अताउल्लाह, जोखई प्रसाद, अखिलेश मणि त्रिपाठी, परवेज अहमद हिन्दुस्तानी, आमिर अहमद, बुद्धिराम वरुण, लालबहादुर, राकेश प्रताप, उदयभान सैनी, शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय द्वितीय, अब्दुर्रहमान आदि ने शैलेन्द्र उपाध्याय के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख प्रकट किया।

Leave a Reply