प्रियंका गांधी को सिद्धार्थनगर से चुनाव लड़ाने की मुहिम, राहुल को दिया ज्ञापन

January 28, 2019 3:56 PM0 commentsViews: 3651
Share news

 

— मोती लाल बोरा, गुलामनबी आजाद, आस्कर फर्नाडिस व डा. संजय सिंह जैसे दिग्गज कांग्रेसियों से नर्वदेश्वर शुक्ल के नेतृत्व में मिले कांग्रेसी

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।जिले की एक इकलौती लोकसभा सीट डुमरियागंज आजकल सुर्खियों में है। इस सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की मुहिम शूरू की गई है। इस मुहिम को चलाने वाले वर्ग का कहना है कि इससे देश के इस सर्वाधिक पिछड़े जिले का विकास तो होगा ही साथ ही इसका प्रभाव मुयख्मंत्री के क्षेत्र गोरखपुर से लगायत प्रधानमंत्री के क्षेत्र बनारस और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पड़ेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर के दर्जा प्राप्त मत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नर्वदेश्वर शुक्ल की अगुआई में जिले के कुछ कांग्रेसी इस मुहिम को चला रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने पूर्व राज्यपाल मातीलाल बोरा, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ कांग्रेसी आस्कर फनाडिंस और पूर्व मंत्री डा. संजय सिंह से दिल्ली में मिल कर अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ज्ञापन भी भेजा है।

 

नर्वदेश्वर शुक्ला ने कहा….

कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य रहे काग्रेस नेता नर्वदेश्वर शुक्ला के मुताबिक उन्होंने नेताओं को अवगत करा दिया है कि सिद्धार्थनगर देश के सर्वाधिक 20 पिछड़ेे जिले में शुमार है। यह जिला प्रदेश के राजधानी लखनऊ और प्रधानमत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच में है तथा मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के गृह जनपद गोरखपुर से लगभग सटा हुआ है।

श्री शुक्ल के मुताबिक यदि प्रियंका गांधी जी इस सीट से चुनाव लड़ती हैं तो उनका प्रचार कांग्रेसी ही नहीं यहां की जनता स्वयं करेगी। जिलेवासियों का कहना है कि प्रियंका जी यहां से जीत कर जायेंगी तो सिद्धार्थनगर का चतुर्दिक विकास होने लगेगा। इसके अलावा यहां से जो लहर उठेगी उसका प्रभाव गोरखपुर से वाराणसी और बिहार सीमा तक जायेगा। इस प्रकार पूर्वांचल की अध्रिकतर सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रियंका लहर के चलते जीत की लाइन में आ जायेंगे। उन्होंने कहा कि वे सिद्धार्थनगर के विकास और पूर्वी यूपी में कांग्रेस के मजबूत होने के मद्देनजर यह मुहिम चला रहे हैं।

प्रियंका गांधी जी का सदैव स्वागत है़- काजी सुहेल….

इस बारे में सिद्धार्थनगर के निवासी और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव काजी सुहेल अहमद ने कहा है कि  उन्हें इस मुहिम की जानकारी तो नहीं है लेकिन यदि प्रियंका गांधी जी यहां से लड़ती है तो निश्चय ही उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के विकास को याद करते हैं। सह भी सही है। कि उनके सिद्धार्थनगर से लड़ने पर कांग्रेस का प्रभाव इस क्षेत्र में निश्‍चित बढेगा।

 मै स्वयं इस मुहिम को आगे बढ़ाऊंगा- बतियार उस्मानी…

प्रियंका गांधी को  डुमरियागंज से लड़ाने के लिए शुरू की मुहिम को सही बताते हुए डुमरियागंज क्षेत्र के निवासी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बख्तियार उस्मानी ने कहा कि यह जान कर उन्हें खुशी हुई है और वह खुद भी इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी में ऊपर बात करेंगे। श्री उस्मानी ने कहा कि सिद्धार्थनगर के विकास के लिए किसी बडे कद के राजनेता का चुनाव  लड़ना जरूरी है। उप्होंने लोगों से अपील किया कि इस मुहिम को और तेज किया जाये।

 

 

Leave a Reply