बस्ती सासंद हरीश द्वारा प्रियंका पर टिप्पणी से कांग्रेसियों में रोष, कहा-ओछी मानसिकता के हैं सांसद

February 12, 2019 11:48 AM0 commentsViews: 616
Share news

मेराज़ मुस्तफा

इटवा, सिद्धार्थनगर : हाल ही में सक्रिय रूप से राजनीति में प्रियंका गांधी के एंट्री करने से जहां कांग्रेसियों में नवीन जोश का संचार हुआ है वही प्रियंका के राजनीति में आने के बाद से ही जिस तरह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा उससे स्पष्ट है कि विपक्षियों में यह डर कही न कही जरूर बैठ गया है कि प्रियंका के आने से कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी।

इसी बीच बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर टिप्पणी की उसको लेकर जनपद के कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके जवाब में कांग्रेसियों ने हरीश द्धिवेदी पर पलटवार करते हुए उन्हें ओछी मानसिकता का बताया है।

क्या कहा था भाजपा सांसद ने ?

बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रियंका जब दिल्ली में होती हैं तो जींस – टॉप पहनती हैं और जैसे ही यूपी में आती हैं तो साड़ी पहनकर सिंदूर लगाती हैं। भाजपा सांसद के इस बयान से कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है।

ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे भाजपाई

इस विषय में कांग्रेसकी नेता किरन शुक्ला ने कहा कि  भाजपा के नेता जिस तरह प्रियंका जी पर टिप्पणी कर रहे उससे उनकी मानसिक विकृति का परिचय मिल रहा।भारत जैसे देश में जहां महिलाओं को देवी मानकर पूजा की जाती है उस भारत में भाजपा सांसद द्वारा प्रियंका जी के पहनावे को लेकर की गई टिप्पणी सभी भारतीय नारियों का अपमान है।

किरन शुक्ला ने कहा कि प्रियंका जी पर की गई टिप्पणी से स्पष्ट है कि भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं से लेकर बड़े नेता सभी भयभीत हैं कि प्रियंका जी के आने से उनका सूपड़ा साफ होने तय है तभी ऐसी टिप्पणी कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे।

 

Leave a Reply