रोडवेज की बस ने ससुर दामाद को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

December 14, 2015 9:32 PM0 commentsViews: 721
Share news

हमीद खान

bus

सिद्धार्थनगर। इटवा-डुमरियागंज मार्ग रोडवेज ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में ससुर दामाद बताये जाते हैं। घटना सोमवार रात आठ बजे की है। घटना के बाद चालक फरार हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक त्रिलोकपुर थाने के रोहराक्ली गांव निवासी बीस साल के पुतई यादव के घर उनके ससुर बुधई यादव आये हुए थे। 50 वर्षीय बुधई इटवा के कटेश्वरनाथ गांव के रहने वाले थे।

शाम को पुतई अपने ससुर बुधइ को छोड़ने उनके घर मोटर साइकिल से जा रहा था। बताया जाता है कि उसकी मोटर साइकिल इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर सड़वा गांव के पास पहुची ही थी, कि डुमरियागंज की ओर से आ रही राडवेज की बस ने उसे सीधी टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद सुसर दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का कारण अत्यधिक कोहरा बताया जाता है। मामले की जानकारी मिलते ही इटवा पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाशों को कब्जे में ले लिया।

समाचार लिखे जाने तक चालक घटना के बाद फरार हो गया था और पुलिस मामले की लिखा पढ़ी में लगी थी। घटना की खबर से दोनो गांवों में कोहराम मच गया है। सबसे बुरी हालत पुतई की वीवी की है। उसने अपना पति और पिता दोनों खो दिया है।

Leave a Reply