छुट्टा पशु रोक रहे शहर की रफ्तार , अक्सर चौराहों पर लगता है जाम

October 25, 2015 6:11 PM0 commentsViews: 122
Share news

अजीत सिंह

गाय33333

शहरी क्षेत्र के कुछ मतलबी लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी के कारण सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय समेत प्रमुख चौराहों पर आजकल छुट्टा पशुओं की बाढ़ आ गयी है जानवरों के खुला घूमने से शहर में आये दिन जाम लग रहा है। जाम के कारण शहरवासियों तथा राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि शहर में कुछ लोगों ने गाय पाल रखी है। सुबह गाय का दूध निकालने के बाद उन्हें रोड पर खुला छोड़ देते हैं। ये जानवर बाजार में घूम घूम कर अपना पेट भरते हैं। कभी कभी ये आपस में लड़ते हैं, जिससे अक्सर राहगीर चोटिल भी हो जाते हैं। पूरा शहर इस समय छुट्टा पशुओ के आतंक से भयभीत है।

शहर की इस समस्या को प्रसासनिक अधिकारी भी जानते है मगर हर कोई इस समस्या के करीब आने को कतरा रहा है। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार भी इन जानवरों पर ध्यान नही दे रहे है। अगर जिम्मेदार इन पशुओं के मालिको के खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाये तो समस्या का समाधान निकल सकता है।

इस सम्बंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अगले बोर्ड की बैठक में इस समस्या को हल करने का प्रस्ताव किया जायेगा और शहर में घूम रहे छुट्टा पसुओं के मालिकों को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply