सबरे आलम कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव बनाए गये

March 24, 2019 3:02 PM0 commentsViews: 715
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजब्बबर के निर्देश पर सिद्धार्थ नगर  जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी जी के द्वारा  युवा नेता सबरे आलम को संगठन के जिला महासचिव पद पर नामित किया है। वे जिले के बर्डपुर विकास खंड के ग्राम बजहा के रहने वाले हैं। वे जिले के प्रसिद्ध वामपंथी घराने से ताल्लुक रखते हैं।

इस मौके पर नव मनोनीत महासचिव सबरे आलम ने पार्टी अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस पार्टी के  प्रदेश सचिव काजी सुहेल साहब  को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मुझे इस लायक समझ तथा संगठन में जगह दिलाया। उन्होंने पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने का वादा भी किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ल.  सच्चिदानन्द पांडे  जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, अनिल सिंह आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनसे कांग्रे को मजबूत बनाने की अपेक्षा किया है। जवाब में सबरे आलम ने सबको धन्यवाद दिया है।

 

Leave a Reply