छात्रसंघों के पूर्व पदाधिकायों को सम्मानित करेगा समाजवादी अध्ययन केन्द्र

February 2, 2018 11:09 AM0 commentsViews: 221
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। समाजवादी अध्ययन केन्द्र ने जिले के समस्त डिग्री कालेजों के छात्रसंघों के सभी वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों को सम्मनित  करने का फैसला लिया है। इसके निमित्त एक भव्य आयोजन  3 फरवरी शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित अध्ययन केन्द्र कार्यालय पर होगा। जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय बतौर मुख्य अतिथि व यशभारती मणेन्द्र मिश्र मशाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक  अम्बिकेश श्रीवास्तव व बुद्ध डिग्री कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष अनुज उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समाजवाद के शिखर पुरुष  डा. राम मनाहर लोहिया और लाकबंधु राजनारायण विद्यालयों को लोकतंत्र की पाठशाला मानते थे और छा़त्र राजनीति के सबसे बडे हिमायती थे। यह वर्ष स्व. लोहिया के निधन का अर्धशती वर्ष तथा स्व. राजनारायन जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसलिए इस उपलक्ष्य में नौजवानों के सावाल पर विमर्श की प्रासंगिकता और ही बढ़ जाती है।

अम्बिकेश ने बताया कि इस अवसर पर समकालीन राजनीति में छा़संघ का महत्व विषय पर एक गोष्ठी भी होगी। इसके अलावा छात्रसंघों के सभी वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों को सम्मनित भी किया जायेगा। नेता द्धय ने लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply