सपा-बसपा का जिला स्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन शनिवार को

March 8, 2019 4:37 PM0 commentsViews: 600
Share news

 

अनीस खान

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का संयुक्त कार्यकर्त्ता सम्मलेन 9 मार्च यानी शनिवार को 11 बजे लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में आयोजित किया गया है | जिसमे मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के पूर्वांचल व अवध के नौ मण्डलों के प्रभारी, पूर्व सांसद, घनश्याम चन्द्र खरवार व समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री ललई यादव जी, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय सहित सपा – बसपा के तमाम वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे |

बसपा कार्यालय की प्रेसनोट के मुताबिक  बैठक में जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, समस्त फ्रंडल संगठन के जिला व विधानसभा कमेटी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, समस्त नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त सभासद व सपा बसपा के समस्त वरिष्ठ नेता सहित समस्त सेक्टर अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी गण को सम्मिलित होना है |

उक्त जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने  संयुक्त रूप से देते हुए  जनपद के समस्त पदाधिकारियों से समय से पहुँच कर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। यह जिले में सपा बसपा गठबंधन का पहला सम्मेलन है।

Leave a Reply