भाजपा राज में किसान बदहाल, बैंक कंगाल और नौजवान बेहाल- विजय पासवान

June 30, 2020 2:46 PM0 commentsViews: 360
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के उसका क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश कुमार यादव अपने समाजवादी पार्टी ने कमरतोड़ महंगाई डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी बेरोजगारी भ्रष्टाचार पुलिसिया अत्याचार आदि को लेकर   भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में उसका बाजार उसका राजा, उसकी, लक्ष्मणपुर कर्मा आदि गांव में जनजागरण एवं समाजवादी आह्वान पत्र वितरित किया। यह उनका दूसरा आयोजन था।

 इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।  महंगाई अपने चरम सीमा पर है, महंगाई की मार से आम आदमी कराह रहा है। यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की हितेषी है, इसे गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है। आज किसान बदहाल है,  बैंक कंगाल है  और हमारे देश का भविष्य जो नौजवान है वह बेहाल हो चुका है ।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता  परिवर्तन चाहती है।  आने वाला समय समाजवादियों का होगा।

 नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है, भाजपा सरकार व उसके मुखिया देश के जितने भी धरोहर हैं उसे पूंजीपतियों के हाथ बेच कर देश को फिर से गुलाम बनाना चाहते हैं।

 समाजवादी जागरूकता जन जागरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष जोखन प्रसाद चौधरी, अनूप यादव, अयोध्या साहू, नन्हे दुबे, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शैलेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रजीत यादव श, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, अशोक कुमार पांडे, विनोद कुमार निषाद, रोहित कुमार भारती, अनवर अली, जीवन कौशल, सुनील अनुराग सुनील फौजी लाल खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे l

Leave a Reply