सपा का नहीं ब्लॉक प्रमुख का विरोध किया- ताक़ीब रिज़वी

September 3, 2017 1:10 PM0 commentsViews: 1025
Share news

अनीस खाना

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी से गत दिवस निष्कासित किये गए वरिष्ठ नेता ताक़ीब रिज़वी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्होंने सपा का विरोध नहीं किया।  उन्होंने डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख का विरोध किया है। मैं आज भी पार्टी नेता अखिलेश यादव में विश्वास रखता हूँ और समाजवाद में मेरी आस्था है।

कपिलवस्तु पोस्ट में अपने निष्कासन की खबर पर फोन पर प्रतिक्रिया देते हुए ताक़ीब रिज़वी ने कहा कि ज़िले में आज तक कोई समाँजवादी ऐसी अनुशासनहीनता पे नहीं निकाला गया। पिछली बार जिन्होंने सपा प्रमुख का विरोध किया, आज वही अनुशासन की दुहाई दे रहे हैं।

रिज़वी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से क्षेत्र पंचायत का विकास रुक गया था। कोई काम नहीं हो रहा तब।ऐसे में किसी ऐसे व्यक्ति को प्रमुख बनाना जरूरी था, जो विकास के पहिए को गति द्दे सके।इसलिए मैं वर्तमान प्रमुख के विरोध में खड़ा हुआ।

उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से वह समाजवादी हैं। अखिलेश यादव में उन्हें पूरा विश्वास है। डुमरियागंज के प्रमुख का विरोध समाजवादी पार्टी का विरोध नहीं है। लेकिन कुछ लोगों ने पार्टी नेतृत्व को गुमराह किया। फलत: उन्हें निकाला गया। वह शीघ्र ही पार्टी नेतृत्व को इस मूद्दे पर पूरी जानकारी से अवगत कराएंगे।

 

 

Leave a Reply