भाजपा देश में तानाशाही लाने की तैयारी कर रही है- माता प्रसाद

August 8, 2018 5:01 PM0 commentsViews: 520
Share news

— सपा की प्रजातंत्र बचाओ रैली, युवकों ने संभाली यात्रा की कमान

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर पार्टी की सिद्धार्थनगर इकाई ने जिला मुख्यालय पर प्रजातंत्र बचाओ रैली निकाली और सत्ताधारी सरकर को लोकतंत्र का विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी सरकार देश को तानाशाही की तरफ ले जा रही है। रैली ने नगर का नारेबाजी के साथ् भ्रमण भी किया।

मिली जानकारी के मुताबिक रैली से पूर्व सपा के जिला कार्यालय पर समाजवादी युवकों की बैठक हुई। जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने अनपी तरिीर में सत्ताधारी दल की बखिया उधेड़ी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के तमाम कार्यों को आम आदमी और देश के खिलाफ बताया तथा कहा कि यह स्थिति तानाशाही का संकेत है। 2019 में जनता ने भाजपा को शिकस्त न दिया तो भारत में तानाशाही का दौर आ जायेगा।

 

आज की इस रैली में साइकिल यात्रा की अगुवाई डॉ. अफ़रोज़ खान में साथ खुर्शीद अहमद खान, फरहान अहमद, रमजान अली व अनित दिर्वेदी शिवांगी भारती, बी. के, यादव, अनिल वरूण, अबू बकर, बबलू मलिक, उस्मान फारूकी, फरियाद, अमीरुल्लाह, मनोज यादव, मोहम्मद शहबान, सहित अन्य लोगों ने सायकिल  रैली का सफल संचालन किया

इस से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय जी, पूर्व सांसद आलोक तिवारी जी, जिला अध्यक्ष अजय चौधरी जी, पूर्व विधायक लाल जी यादव जी, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष बाँसी इद्रीश पटवारी, सरफ़राज़ भृमण, अफसर रिजवी, जान मो, आदि ने झंडा दिखा कर रवाना रैली को रवाना किया।

 

 

 

Leave a Reply