समाजवादी पार्टी के निकाय अध्यक्ष ही कर सकते हैं नगरों का विकास- प्रतीक राय

November 18, 2017 12:34 PM0 commentsViews: 349
Share news

 अमित श्रीवास्तव

 

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। सपा ने सिद्धार्थनगर जिले के सभी नपा में अध्यक्ष पदो के लिए ईमानदार कर्मठ प्रत्याशी दिया है।सपा के निकाय अध्यक्ष ही नगर के विकास को गाति प्रदान कर सकते हैं। जनता को सपा के उम्मीदवारो सहयोग और समर्थन देना चाहिए।

उपरोक्त बातें जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष प्रतीक राय ने कहीं। वह पार्टी उम्मीदवारों के लिए लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए  उन्होंने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायतों में जहाँ भी सपा के अध्यक्ष नहीं रहे, वहाँ विकास ठप रहा है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सपा के उम्मीदवारो के पक्ष में जनता का समर्थन बढ़ रहा है।

प्रतीक राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा और बसपा व कांग्रेस के अध्यक्षों ने सिर्फ नगरवासियों को छला है। यहीं कारण है कि नगर पालिका का दर्जा मिलने के  बाद भी जहाँ भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नहीं रहे है वहाँ कई समस्याओं से नागरिकों को दो चार होना पडता है। समाजवादी पार्टी ने जिन्हें भी प्रत्याशी बनाया है वह हर किसी के सुख-दुःख को भली प्रकार जानते हैं।

उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशियो को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसीलिए अन्य उम्मीदवारों में हताशा बढ रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। निकाय चुनाव में भाजपा बसपा व कांग्रेस की हार तय है।

 

 

 

Leave a Reply